खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे, 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 13 अप्रैल को दोपहर 1.35 बजे बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नई दिल्ली से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

श्री बघेल दोपहर 1.35 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचकर भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल जगदलपुर से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने संत कंवर राम की जयंती पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है संत कंवर राम जी ने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से जन-जन तक मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया।

उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। श्री बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के अकलतरी गांव पहुंचकर समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दी। स्व. ओमप्रकाश शर्मा का विगत 31 मार्च को निधन हो गया था। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के दादा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button