छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का किया अनावरण, अर्जुन रथ और मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर विधानसभा के छावनी के तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वन एवं जिले की प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, स्थानीय विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि शहीद चुम्मन यादव जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दुश्मनों से युद्ध करते हुए 30 अगस्त 2014 को अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। प्रतिमा की स्थापना के लिए यादव समाज द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सिविक सेंटर भिलाई में अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिला के भिलाई नगर विधानसभा के सिविक सेंटर में अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ,विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ परिसर का अवलोकन भी किया।

वार्ड नंबर 64 स्थित सिविक सेंटर में 1 करोड़ से अधिक की लागत से अर्जुन रथ परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है। जिसमें परिसर का बाउंड्री वाल, पाथ-वे, रथ का नवीनीकरण, लैंडस्कैपिंग, लाइटिंग एवं ग्रिल आदि के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव व महापौर नीरज पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button