छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘आधा अध्याय’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सम्पादक अरुण उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक ’आधा अध्याय’ का विमोचन किया। उन्होंने श्री उपाध्याय को उनकी इस नवीन रचना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वर्णा उपाध्याय एवं ओम उपाध्याय भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि श्री उपाध्याय ने अपने 35 वर्षों के पत्रकारिता के अनुभवों पर केंद्रित पुस्तक की रचना की है। जिसमें उन्होंने इस पूरे दौर के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, आर्थिक और सम्पूर्ण जन-जीवन में बदलाव को एक रिपोर्टर से लेकर सम्पादक तक की नजर से देखने-समझने और प्रकाशित करने के अपने अनुभवों को दस्तावेज के रूप में दर्शाया है जो नए पत्रकारों के लिए उपयोगी साबित होगा।

मुख्यमंत्री से केंद्रीय आदिवासी ध्रुव-गोंड समाज दुर्ग के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आदिवासी ध्रुव-गोंड समाज दुर्ग के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सिविल लाईन दुर्ग में 24 जून को रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मंडल में समाज के केंद्रीय सलाहकार सीताराम ठाकुर, दुर्ग अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बेमेतरा अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, केंद्रीय मार्गदर्शक शोभीराम नेताम, दुर्ग महासचिव कमलेश नेताम, सदस्य दुर्ग यशवंत गुण्डरदेही शामिल थे।

मुख्यमंत्री से सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में तहसील सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तहसील सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतराम कुर्रे, उपाध्यक्ष पवन डहरे, महासचिव दुर्गेश कुर्रे, सचिव शिवनाथ बंजारे, पूर्व अध्यक्ष सोहन बघेल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button