छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी में जल-जगार महोत्सव में 87 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत वाले 49 निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन

रायपुर। धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आज 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के शुभारम्भ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। श्री साय शाम 4.35 बजे रायपुर से हेलीपैड द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे रूद्री स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। वे शाम 5.10 बजे अंगारमोती मंदिर पहुंचकर 5.25 बजे तक मंदिर दर्शन करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय मां अंगारमोती मंदिर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे बरदिहा लेक व्यू रिसॉर्ट गंगरेल पहुंचेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक जल जगार महोत्सव का शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे तदुपरांत रात्रि 8 बजे वे कार द्वारा गंगरेल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

धमतरी के गंगरेल जलाशय में आज 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजन होगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये की लागत वाले कुल 49 कार्यों का लोकार्पण एवम भूमिपूजन करेंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रूपये के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रूपये के 4 कार्य, विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रूपये के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रूपये के 6 कार्य, जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रूपये के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 3 कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा,जिनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रूपये के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के अंतर्गत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रूपये के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रूपये के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रूपये के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रूपये के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रूपये की लागत वाला एक कार्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button