छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात राजनेता कुशाभाऊ ठाकरे की आज 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित रहा। वे सत्ता के माध्यम से नहीं, बल्कि मूल्य और संस्कार के माध्यम से राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन लाने के पक्षधर थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे की सादगी, अनुशासन, निष्ठा और आत्मीयता उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने और जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कुशाभाऊ ठाकरे जी का विशेष संबंध रहा है। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राजनीति का मूल उद्देश्य सेवा, राष्ट्रहित और समाज कल्याण होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी की पावन स्मृतियाँ हम सभी को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button