छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव सात ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के आज 22 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंनेे प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

श्री साय ने कहा है कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है, कांवर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव जी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से उनके निवास में की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि आज 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button