खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री से जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और पिछड़ा आयोग के सदस्य ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसोसिएशन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. गौरव परिहार, डॉ. प्रीतम प्रजापति, डॉ. हिमांशु सिन्हा तथा डॉ. गगन मोहन आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा करते हुए सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयास के लिए आभार जताया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत, रंजना सिंह ठाकुर, अपर्णा विश्वास, दुर्गेश्वरी साहू, मधु तथा वीणा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्री चन्द्रवंशी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल का वेतन समाज के जरुरतमंद लोगों के सेवार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगों की मदद हेतु किये जा रहे प्रयासों में आर्थिक सहयोग देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में प्राप्त वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सदस्य श्री चंद्रवंशी के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button