देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबला आज, भारत का पलड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांचवा व आखिरी टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा, दोनो टीम 22 मैच जीतकर बराबरी पर है, ऐसे में ये आखिरी मुकाबला फाइनल होगा, जो टीम ये मैच जीतेगी उसका सीरीज पर कब्जा हो जायेगा…

नईदिल्ली (ए)। आज फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी. दरअसल, आखिरी दो टी20 फ्लोरिडा में ही खेले जाएंगे। पांच मैचों की सीरीज में अभी दोनो टीम 2-2 से बराबरी पर है. आज दोनों टीमों के बीच पांचवा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।

पिच रिपोर्ट फ्लोरिडा के इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद रहती है. यहां हमें हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर कोई भी लक्ष्य चेज किया जा सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

कल फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है. वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद शिमरन हेटमायर की 61 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 179 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में ही सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. वहीं शुभमन गिल ने 77 रनों की पारी खेली।

भारत को 179 रन का टारगेट मिला था, जिसे हार्दिक पंड्या के धुरंधरों ने 18 गेंद पहले हासिल कर लिया. यशस्वी जायसवाल 84 रन पर नॉटआउट रहे. शुभमन गिल ने 77 रन बनाए. जायसवाल ने 51 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ और ओबेड मैककॉय।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज T20 रिकार्ड –

कुल T20 मैच 28
इंडिया की जीत 18
वेस्टइंडीज की जीत 9
बेनतीजा 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button