छत्तीसगढ़फीचर्ड

मूक बधिर शैल सिदार ने नेताप्रतिपक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे की बनाई पेंटिंग, हुई खूब प्रशंसा

रायपुर। नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की।

10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि श्री खरगे जी को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा…

पिछले 70 सालों में हमने जो शिक्षा की बुनियाद रखी उसी बुनियाद पर चलकर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने।

छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट की नीव हमारी सरकार ने रखी।

हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया।

यह भरोसे का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व की सरकार ने आपसे जो वादा किया था उसे पूरा किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने जो आपको भरोसा दिया उसे पूरा करके दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button