दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मेगा जॉब ऑफर: रोजगार का सुनहरा अवसर, बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार, 1 जून को मंगल भवन खुर्सीपार में होगा इंटरव्यू

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुरूप आईटी सेक्टर की ओर बढ़ते भिलाई में बीपीओ कॉल सेंटर खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से भिलाई में इसके लिए शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है।

बीपीओ कॉल सेंटर खुलने से हजारों बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार मिल पाएगा। बीपीओ कॉल सेंटर में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इसके लिए मंगल भवन भिलाई खुर्सीपार में 1 जून 2023 दिन गुरुवार को साक्षात्कार रखा गया है।

टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन संस्था के द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन की प्रक्रिया की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 1 जून को सुबह 11:00 बजे से मंगल भवन खुर्सीपार जोन 4 में टेक्नोटास्क संस्था के द्वारा किया जाएगा।

बीपीओ कॉल सेंटर में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक पास एवं कंप्यूटर संचालन, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का लेखन एवं वार्तालाप का अनुभव आवश्यक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button