छत्तीसगढ़फीचर्ड

मेला घूमने गई नाबालिग लड़की को जबरन कार में बैठाकर जंगल में ले जाकर डरा-धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वह अपने परिचित के साथ मेला देखने गई थी, वहीं आरोपी सतीश बेहरा और उसके साथियों ने पीड़िता एवं उसके साथी के साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया…6 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने गांव से दबोचा…

 

रायगढ़। लैलूंगा थाना पुलिस को दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सतीश कुमार बेहरा पिता स्व. मिनकेतन चेहरा (उम्र 27 वर्ष), निवासी सलखिया, थाना लैलूंगा को पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना 25 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जब तमनार थाना क्षेत्र की एक किशोर बालिका ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित के साथ राजपुर मेला देखने गई थी। वहीं आरोपी सतीश बेहरा और उसके साथियों ने पीड़िता एवं उसके साथी के साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के आधार पर थाना लैलूंगा में तत्काल अपराध क्रमांक 253/2018 अंतर्गत धारा 363, 366(ए), 376(डी), 506, 323 भादंवि, 6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(2), 3(2)(5) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, मुख्य आरोपी सतीश बेहरा घटना के बाद से फरार हो गया था।

लैलूंगा पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 173(8) के तहत पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर लगातार उसकी तलाश जारी रखी थी। इसी क्रम में आज दिनांक 17 जून 2025 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में टीम ने सलखिया गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस गिरफ्तारी से न केवल छह साल पुराना मामला फिर से न्यायिक दिशा में आगे बढ़ा है, बल्कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी और दबिश कार्रवाई का परिणाम भी सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button