दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मैं हर व्यक्ति को मजबूत समझता हूं, विपक्ष को कमजोर नही मजबूत मानकर चलना चाहिए : ताम्रध्वज साहू

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आज कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ रिसाली के विभिन्न वार्डों का सघन दौरा किया। जहां जनता ने श्री साहू का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। मिडिया से चर्चा करते हुए श्री साहू ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के पाचं सालों के जनकल्याणकारी कार्य व मेरे द्वारा कराये गये रिसाली नगर निगम के वार्डों के चहुंमुखी विकास से जनता काफी गदगद है।

भाजपा के जारी घोषणा पत्र को श्री साहू ने एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का जो घोषणा पत्र है, वह नकली है और उन्होनें कांग्रेस की नकल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सभाओं में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे ने इन्होंने पुन: कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं, किसानों व महिलाओं से घोषणा करते हुए कहा था कि हम मात्र 5 सौ रूपये में गैस सिलेंण्डर देेंगे।

ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के सभाओं में लोगों से जो घोषणा हमारे कांग्रेस के बडे नेताओं ने की उसी का पूरा का पूरा भाजपा ने नकल कर दिया है। भाजपा ने जनता के लिए कोई काम नही किया। कांग्रेस ने जनता के लिए सोचा और चिंता की है। भाजपा के लोग अपने मिशन में सफल नही होंगे।

एक प्रश्न पर भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर आपके सामने कमजोर प्रत्याशी है पर का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि मैं हर व्यक्ति को मजबूत समझता हूं और कमजोर नही मानता हूं। विपक्ष को कमजोर नही मजबूत मानकर चलना चाहिए। पिछली बार कांग्रेस की विधानसभा सीटे 71 मिली थी इस बार 75 पार होगी और पिछली बार से भी अधिक मजबूत इस बार हमारी सरकार बनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button