छत्तीसगढ़फीचर्ड

मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने लड़की को धोखा देकर अपने पति से ही कराया शादी, धोखेबाज पति- पत्नी को गिरफ्तार

सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी की बातो में विश्वास करते हुए प्रार्थिया के परिवार वाले दोनो की शादी सतनामी समाज के रिति रिवाज के साथ गिरौदपुरी धाम में दिनांक 14-12-2024 को कराया गया। विवाह के बाद प्रार्थिया संजय कुमार के साथ हरियाणा चली गयी…

 

बिलासपुर। प्रार्थिया दिनांक 29-05-2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह वर्तमान मे विनोबा नगर मे किराये के मकान मे रहती है तथा ब्युटी पार्लर का काम करती है सन 2024 मे प्रार्थिया के परिवार वाले गुरू घासीदास ग्रुप मे विवाह हेतु प्रार्थिया का प्रोफाईल डाले थे।

जिसे देखकर सतनाम मैरिज ब्युरो बिलासपुर के संचालिका चित्रा कुमारी द्वारा प्रार्थिया से संपर्क किया गया तथा संजय कुमार भारूखेडा का प्रोफाईल दिखाकर संजय के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह पठारीकापां जिला मुंगेली का मूल निवासी है एवं वर्तमान में हरियाणा में नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है एवं वहीं पर परिवार के साथ रहता है।

सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी की बातो में विश्वास करते हुए प्रार्थिया के परिवार वाले दोनो की शादी सतनामी समाज के रिति रिवाज के साथ गिरौदपुरी धाम में दिनांक 14-12-2024 को कराया गया। विवाह के बाद प्रार्थिया संजय कुमार के साथ हरियाणा चली गयी।

दोनो संजय के परिवार के साथ रहने लगे, कुछ दिन बाद प्रार्थिया को जानकारी हुई कि संजय कुमार पूर्व से ही शादीशुदा है और उसका एक पुत्र भी है तथा वह कोई नौकरी भी नही करता है, प्रार्थिया के पूछने पर उसके परिवार वालो ने बताए की उसकी पत्नी अपने बच्चे को छोड़कर 3-4 साल पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और इस समय कहाँ है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

चूंकि संजय के पास कोई काम नहीं था तो दोनो बिलासपुर आकर विनोबा नगर में रहने लगे और तथा प्रार्थिया अपना ब्यूटीशियन का काम करने लगी प्रार्थिया को अपने पति संजय कुमार के हरकतो पर शंका होने पर संजय के मोबाइल को चेक किया गया।

प्रार्थिया को जानकारी हुई की मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ही संजय कुमार की पत्नि है। संजय कुमार एवं चित्रा कुमारी ने मिलकर साजिस कर प्रार्थिया को धोखे में रखकर विवाह कराया गया है, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर सक्त कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपियो को अमेरी से गिरफतार किया गया।

आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, म.प्रआर मालती तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।

आरोपी का नाम – 01. संजय कुमार चौधरी पिता कृष्ण कुमार उम्र 34 वर्ष साकिन भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा (हरियाणा)

02-चित्रा कुमार पति संजय कुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष साकिन भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा (हरियाणा), हा.मु. अमेरी थाना सकरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button