दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यह क्षण हमें यूं ही नहीं मिला है, इसमें अनेक राम भक्तों की वर्षों की तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान है : प्रेम प्रकाश पाण्डेय

भिलाई। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु भारत भिलाई आज राममय हो गई है। चारों ओर भगवा के साथ जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो रहे हैं। इस शुभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण पर हर्ष जताते हुए कहा कि 5 सदियों के लबे इंतजार के बाद रामलला अपने मंदिर में विराजे हैं, इससे सुखद कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से यह शुभ कार्य सम्पन्न हुआ। निश्चित ही यह ऐतिहासिक दिन है जिसे भव्य रूप से हम सभी मनाएंगे और श्रीराम ज्योति से अपने घरों को रोशन करेंगे।

श्री पाण्डेय ने न्यू खुर्सीपार वार्ड 47 में आयोजित भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान भगवान राम के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। भगवान राम के शोभायात्रा के दौरान भगवान राम के भजन कीर्तन पर राम भक्त जमकर थिरके। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान राम भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की।

श्री पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है यह क्षण हमें यूं ही नहीं मिला है। इसमें अनेक राम भक्तों की वर्षों की तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान है। हम लोग बड़े ही सौभाग्यशाली हैं जो आज इस ऐतिहासिक और दिव्य क्षण के साक्षी बन रहे हैं। बड़े गर्व व सौभाग्य की बात है कि 500 वर्ष के इंतजार और कलियुग के वनवास के बाद हमारे प्रभु श्री रामलाल अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पधार रहे हैं। केवल अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि पूरे देश राममय होगा। जिस प्रकार देश के जन-जन में उमंग व उत्साह है वह दर्शाता है कि लोगों को वर्षों पुराना सपना अब पूरा हुआ है।

विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए, सभी को दी शुभकानाएं: शोभायात्रा के पश्चात श्री पाण्डेय खुर्सीपार थाना में आयोजित चौकी कार्यक्रम, श्रीराम चौक मैदान मे आय़ोजित कार्यक्रम एवं बालाजी नगर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट करते हुए उन्हें इस प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी एवं सभी से अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button