देश-दुनियाफीचर्डविविध

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता से मैच जीत कर अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस को पछाड़ा

राजस्थान और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने महज़ 13.1 ओवर में टारगेट हासिल कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है…

कोलकाता (ए)। आईपीएल 2023 का 56वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डंस में खेला गया था, जिसमें राजस्थान ने शानदार जीत अपने नाम की. केकेआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 149/8 रन बनाए. रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान ने महज़ 1 विकेट के नुकसान पर 13.1 ओवर में लक्षय हासिल कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, इस मैच में राजस्थान ने 41 गेंदें शेष रहते ही मैच जीत लिया. राजस्थान आईपीएल के इतिहास में 150 या उससे अधिक का स्कोर सबसे कम गेंदों में चेज़ करने वाली दूसरी टीम बन गई. इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस को पछाड़ दिया. मुंबई ने 2008 मे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 157 रनों का टागरेट 1 विकेट पर 13.5 ओवर में हासिल कर लिया था. मुंबई ने 37 गेंदें छोड़ दी थीं।

इस लिस्ट में डेक्कन चार्जर्स अव्वल नंबर पर है. 2008 में मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के बीच खेले गए मैच में डेक्कन चार्जर्स ने 155 रनों का टारगेट बिना विकेट गंवाए 12 ओवर में हासिल कर लिया था. टीम ने कुल 48 गेंदें छोड़ दी थीं।

आईपीएल में 150 या उससे अधिक रनों का सबसे तेज पीछा (शेष गेंद)

  • डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2008- 48 गेंदें शेष (डेक्कन चार्जर्स जीती)
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023- 41 गेंदें शेष (राजस्थान जीती)
  • मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2008- 37 गेंदें शेष (मुंबई जीती)

मैच में यशस्वी जयसवाल रहे हाई स्कोरर बता दें कि केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल हाई स्कोरर रहे. उन्होंने 47 गेंदों में 208.51 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 98 रन बनाए. उनकी इस पारी में 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button