खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका ने मां काली से लिया आशीर्वाद, शपथ ग्रहण के बाद राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रातः आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी एवं अन्य परिजन उपस्थित थे।

राज्यपाल ने कृषि मंत्री के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए: राज्यपाल रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के सेक्टर-24 नया रायपुर स्थित निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने निवास परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उनके साथ प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली हुए रवाना: राज्यपाल रमेन डेका शपथ ग्रहण के बाद आज दोपहर 02ः55 बजे नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राज्यपालों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button