खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रात्रि गस्त अधिकारी ASI को SP ने किया निलंबित: दुकान से चोरी हो गई थी 4.75 लाख रुपए, SP ने स्वयं किया घटना स्थल का निरीक्षण

एसपी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करने पर सउनि बनवाली राम सोनकर को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित…

 

बेमेतरा। जिले के थाना साजा टाउन में दिनांक 20, 21.10.2024 को मध्यरात्रि में प्रार्थी जितेन्द्र जैन वार्ड नंबर 14 साजा थाना साजा के हार्डवेयर दुकान में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखे नगदी रकम करीबन 4,75,000/- रूपये व 03 नग मोबाईल को चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना साजा में अज्ञात चोरो के विरूद्ध अपराध सदर धारा 305 (क), 331 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को मिलने पर मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने उप पुलिस अधीक्षक कौशिल्या साहू एवं थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना परपोड़ी प्रभारी उप निरी.डिग्री लाल सोना एवं अन्य स्टाफ के साथ साजा हार्डवेयर दुकान पहुचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अज्ञात चोरो की पतातलास हेतु त्वरित विशेष टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया।

बेमेतरा जिले के थाना साजा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बनवाली राम सोनकर की ड्यूटी दिनांक 20, 21.10.2024 को रात्रि चेक गस्त की डियुटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान प्रार्थी जितेन्द्र जैन वार्ड नंबर 14 साजा थाना साजा के हार्डवेयर दुकान में किसी अज्ञात चोरो द्वारा दुकान में रखे नगदी रकम करीबन 4,75,000/- रूपये व 03 नग मोबाईल को चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

सउनि सोनकर रात्रि चेक गस्त अधिकारी थे जो अपने ड्यूटी में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण चोरी की घटना घटित हुई है, सउनि सोनकर ने अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है।

एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के द्वारा सउनि बनवाली राम सोनकर, थाना साजा, जिला बेमेतरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र बेमेतरा में आगामी आदेश पर्यन्त तक सम्बद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button