खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

रायपुर में स्पिनर्स का रहेगा बोलबाला, बल्लेबाज़ों के हो सकता है खतरा? जानिए चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट?

आज यानी 01 दिसंबर, शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा…

रायपुर (ए)। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला आज यानी 01 दिसंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने आखिर वक़्त तीसरा मुकाबला जीत खुद को सीरीज़ में ज़िंदा रखा. वहीं आइए जानते हैं चौथे मुकाबले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव कर सकती है।

पिच रिपोर्ट: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जो इस साल की शुरुआत में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे था. उस वनडे में घांस वाली पिच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों खूब रास आई थी. वहीं मैदान पर आखिरी टी20 मुकाबला 2018 में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेला गया था।

मैदान की बड़ी बाउंड्री गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित होती हैं. इसके अलावा मैच आगे बढ़ने के साथ पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होने लगती है. ऐसे में बल्लेबाज़ को शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स से बचकर रहना पड़ सकता है।

मुकाबला जीत अपनी कप्तानी में पहली सीरीज़ जीत सकते हैं सूर्यकुमार यादव: ऑस्ट्रेलिया के सामने टी20 सीरीज़ के लिए युवा टीम का चुनाव किया गया था, जिसकी कमान फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के हाथ में है. सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज़ में 2-1 से आगे है. ऐसे में भारतीय टीम चौथा टी20 जीकर सीरीज़ अपने नाम कर सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button