दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक, दुर्ग जिला के 2.97 लाख कार्डधारियों ने अब तक नही किया आवेदन

दुर्ग। दुर्ग जिले में ऑनलाईन राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य एफ.पी.एस माडयूल एवं सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1,77,312 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आनलाईन आवेदन किया है। 2,97,304 कार्डधारियों द्वारा अब तक आवेदन नही किया गया है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ही किये जानें का प्रावधान है। अतः ऐसे शेष राशनकार्डधारी निर्धारित समय के पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण करा लें।

खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नया वर्जन सीजी पीडीएस-वी 3.3 आज से लागू किया गया है। नवीनीकरण एवं माह केे प्रथम सप्ताह में राशन वितरण दोनों कार्य पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित होने से विभागीय सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण दोनों ही प्रक्रिया में अधिक समय लगने की संभावना है। अतः समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की जाती है कि ऐेसे समय में अपना धैर्य बनाये रखें। शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्डधारियों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में नवीनीकरण का कार्य सिटीजन एप केे माध्यम से भी किया जा सकता है।

आज 3 फरवरी को सभी राजस्व निरीक्षक मंडल में जनसमस्या निवारण शिविर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक मंडल, तहसील स्तर और जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाना है। निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग, पाटन, धमधा एवं भिलाई-3 को जिले के सभी राजस्व निरीक्षक मंडल में 3 फरवरी, शनिवार को शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने राजस्व अमला को प्रो एक्टिव होकर प्रकरण को निराकरण करने कहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार 03 फरवरी को दुर्ग अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल क्रमशः जेवरा सिरसा, नगपुरा, अण्डा, कोहका, कसारीडीह, जुनवानी, रिसाली, तितुरडीह, दुर्ग, सिकोला, उतई एवं अंजोरा(ख) में राजस्व शिविर आयोजित किये जाएंगे। पाटन अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव(एम), रानीतराई, पाटन, अमलेश्वर, सेलूद और जामगांव(आर) में राजस्व शिविर आयोजित किये जाएंगे।

इसी प्रकार धमधा अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल पेण्ड्रावन, दारगांव, बोरीबुजुर्ग और धमधा में राजस्व शिविर आयोजित किये जाएंगे तथा भिलाई-3 अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल चरोदा, कुम्हारी, जामुल, भिलाई-3, अहिवारा और मुरमुंदा में राजस्व शिविर आयोजित किये जाएंगे। उक्त शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। शिविर में सभी राजस्व अधिकारी पूरे समय उपस्थित होकर लोगों की समस्या का निदान करेंगे। प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर संबंधित व्यक्ति को अवगत कराएंगे। शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन यथा नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये जांएगे। खातेदारों के खाते में आधार, मोबाईल नंबर, ऋण पुस्तिका आदि की ऑनलाईन प्रविष्टि खातों में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button