घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 07 अक्टूबर: कुम्भ राशि वालों राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा

आज 7 अक्टूबर दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में शनि के साथ हो रहा है। जबकि इस गोचर में आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु के बीच चतुर्थ दशम योग बना रहा है। जबकि सूर्य और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष-

अनावश्यक कार्यो में समय नष्ट होगा, किन्तु आपकी सूझबझ और सतर्कता से काम सम्हल जायेगा, कोई रूका कार्य बनेगा, शुभ सूचना मिलेगी।

वृषभ-

सकारात्मक सोच से मामले सुलझेंगे, किसी मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी।

मिथुन-

कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय व खरीदी के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, सम्मान मिलेगा।

कर्क-

कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग।

सिंह-

नये वाहन का सुख मिलेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, उत्साह बढ़ेगा, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कन्या-

लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में उत्साह बना रहेगा, वाद-विवाद से बचें, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, यश मिलेगा।

तुला-

नया काम बनेगा, किसी तरह की चोट-मोच आदि से बचें, मांगलिक कार्य की ओर रूझान रहेगी, लेनदेन में लापरवाही से हानि होगी।

वृश्चिक-

शत्रुओं पर विजय मिलेगी, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त होगा, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

धनु-

प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, आरोप प्रत्यारोप से बचें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे।

मकर-

कोई महत्वपूर्ण समस्या दूर होगी, व्यापार लाभदायक रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

कुम्भ-

राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा, साहस संयम से काम करें।

मीन-

लाभकारी प्रस्ताव मिलेंगे, कोई आपसी व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, परिवर्तन के योग हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button