घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 17 मार्च: कन्या राशि वालों आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, आज लंबी दूरी की यात्राओं के योग हैं

आज 17 मार्च दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में चित्रा उपरांत स्वाती नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज केमद्रुम योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा से आगे पीछे के भाव में कोई ग्रह मौजूद नहीं होंगे। जबकि आज शुक्र और चंद्रमा के साथ बुध भी मीन राशि में मौजूद होकर त्रिग्रह बना रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष – आज अकस्मात धन लाभ से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ – परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आज ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन – आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ डिनर की योजना बन सकती है।

कर्क – आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी।

सिंह – आज संतान के दायित्व पूरे होंगे। माता की सेवा करें। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएं। परिवार में तनाव कम होगा।

कन्या – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आज लंबी दूरी की यात्राओं के योग हैं।

तुला – आज नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। परिवार के धार्मिक संस्कारों में भाग लेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं।

वृश्चिक – आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विनम्र स्वभाव रखें। आज अनावश्यक खर्चों से बचें। थकान व तनाव रह सकता है।

धनु – आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मकर – आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज जमीन-जायदाद के मामलों में जल्दबाजी न करें।

कुंभ – आज यात्रा सुखद होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इच्छाएं पूर्ण होंगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।

मीन – दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन संघर्ष करना होगा। विद्यार्थी मेहनत करें, सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button