घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 27 सितम्बर: तुला राशि वालों नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है, कामकाज पेंडिंग में रहेंगे, उठाईगीरों से सावधानी रखें

आज 27 सितंबर दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात अनुराधा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा आज अपनी नीच राशि में होंगे जिससे कई राशियों का मन विचलित और परेशान होगा। लेकिन एक अच्छी बात भी है कि चंद्रमा से द्वादश में मंगल विराजमान हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष-

आर्थिक मामलों में सूझबूझ व संयम से काम करना लाभदायक रहेगा। मनः स्थिति संतुलित रहेगी। नौकरी में सहयोग रहेगा। पारिवारिक यात्रा होगी।

वृषभ-

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। समय पर कार्य पूरा होने से हर्ष बना रहेगा। राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। नये संपर्क लाभदायक रहेंगे।

मिथुन-

नवीन कार्यो का विस्तार होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उदर विकार आदि से कष्ट होगा। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा।

कर्क-

मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्य में प्रसन्नता रहेगी। राजकीय कार्य बनेंगे। सम्मान वृद्धि होगी। कारोबारी विस्तार की संभावना है।

सिंह-

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है। दैनिक कार्यो में अवरोध दूर होगा। आजीविका के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। सुख बना रहेगा।

कन्या-

नये लोगों संपर्क, मेलजोल आमोद प्रमोद बढे़गा। लेनदेन के मामले सुलझंेगे। आपके कार्यो में लगनशीलता रहेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

तुला-

नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है। कामकाज पेंडिंग में रहेंगे। उठाईगीरों से सावधानी रखें। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक-

मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी। सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। मन में हर्ष बना रहेगा।

धनु-

शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, वाहन मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। हितचिन्तक सलाह उपयोगी रहेगी। समय का रखें।

मकर-

मेहमानों की आवाजाही रहेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। नये कार्यो के लिये किया गया प्रयास सफल होगा। विवादों को टालना हितकर।

कुम्भ-

जमीनजायजाद मकान संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है। निजी मामलों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। धैर्य से काम लें।

मीन-

कार्यक्षे़त्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा। मानसिक संतुष्टि रहेगी। विवादित मसले सुलझने के आसार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button