दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार एवं भाजपा सांसद रविकिशन ने दुर्ग शहर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के समर्थन में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आदर्श नगर गैलेक्सी हाइट के पास स्थित अटल आवास के रहवासियों को संबोधित किया आयोजित आम सभा में प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू उपस्थित रहे आयोजित आमसभा में चिर परिचित अंदाज में उपस्थित आम जनमानस को संबोधित किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि सभी जानते हैं जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है भय, अराजकता, आतंक भ्रष्टाचार का माहौल बन चुका है लगातार महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है साथ ही हमने देखा कि यहां का युवा वर्ग नशाखोरी सट्टेबाजी के गिरफ्त में है और यह सब प्रदेश सरकार के संरक्षण में चला पर वह दिन अब दूर नहीं इस सरकार की विदाई तय है।

मैं आप सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर आया हूं आप सभी जानते हैं और आप सभी ने देखा भी है कि किसी समय में उत्तर प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था लेकिन अब जब से योगी आदित्यनाथ जी ने सत्ता की बागडोर संभाली है तब से शांति और सुकून है और विकास कार्य जग जाहिर है अब मैं आप सभी से पूछता हूं भारतीय जनता पार्टी का पूर्व का 15 साल का सुशासन स्वर्णिम था जिसमें विकास के कई आयाम गढे गए।

शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने देखा कि इस क्षेत्र का विकास कार्य हुआ नहीं आज भी कई मूलभूत सुविधाओं को आस लेकर यहां की जनता तरस रही है भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनती है और मैं यहां से विधायक बन कर आता हूं आप सभी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी वह जरूरी विकास कार्य और मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द पूर्ण कर दूंगा।

आयोजित आमसभा में मंडल महामंत्री पोषण साहू नरेश शर्मा पार्षद मीना सिंह अरुण सिंह शिवेंद्र परिहार मनीष साहू काशीराम कोसरे अनिकेत यादव महेंद्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button