घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 3 फरवरी: धनु राशि वालों भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा, अपमानित होने का भय रहेगा, यात्रा असफल रहेगी

आज 3 फरवरी 2026 को सितारों की बैठक में एक बहुत ही पावरफुल ऊर्जा का संचार हो रहा है। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मंगल देव अपनी उच्च राशि मकर में बैठकर हमें करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। वहीं, चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमारे भीतर गजब का आत्मविश्वास और ‘किंग-साइज’ सोचने की शक्ति भर रहे हैं। यह समय केवल सपने देखने का नहीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

 

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। लाल वस्तु पास रखना और सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख, संपदा की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है और प्रेम, संतान भी प्रभावित दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश करना वर्जित रहेगा। कुटुंबों से अनबन के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखिएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा होगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि- अकारण खर्च होगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम इत्यादि। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन समय लाभप्रद होगा। यात्रा का योग बनेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान मध्यम, लेकिन खराब नहीं रहेगा। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा असफल रहेगी या खराब रहेगी। यात्रा करने से बचें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, मध्यम। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button