घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 मार्च: धनु राशि वालों घरेलू सुख बाधित रहेगी, गृह कलह के बड़े संकेत, स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है

आज 30 मार्च दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र से मीन उपरांत मेष राशि में होगा, ऐसे में आज दुरुधरा योग का शुभ संयोग निर्मित होगा। इसके साथ ही आज हिंदू नववर्ष और नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि– इस समय खोने जैसी बात। खोना ही खोना दिख रहा है। सर में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चों से संबंधित कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम से संबंधित कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक कोई बहुत बड़ी हानि हो सकती है। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ दांव पर दिख रहा है। बचकर पार करें। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें। शिवजी का जलाभिषेक करें। बचकर रहें।

वृषभ राशि– आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में संकट है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य बहुत प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान प्रभावित है। व्यापार बहुत प्रभावित है। कानूनी पचड़ो में न पड़ें। राजनीतिक संकट की स्थिति है। काली जी की शरण में बने रहें। उन्हें प्रणाम करते रहें। हानि कटेगी।

कर्क राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा का बिल्कुल भी प्लान न करें। अपमानित होने का भय है और भाग्य पर भरोसा करके कोई रिस्क मत लीजिएगा। नुकसान संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– अत्यधिक खराब। दुर्घटना का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति फिर भी ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई रिस्क लेने लायक नहीं है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत खराब है। एक अशुभ सा समय है। बचकर पार करें। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– शत्रु संकट पैदा कर सकते हैं। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्थिति गड़बड़ दिख रही है। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगी। गृह कलह के बड़े संकेत। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– व्यापारिक स्थिति मध्यम है। कोई रिस्क न लें। बहुत तरह के लोग इस समय भीड़े हुए हैं। पार्टनरशिप में उथल-पुथल दिख रही है। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। मध्यम समय का निमार्ण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। कोई निवेश मत करिए। कुटुंब में बहुत तरह के लोगों के शामिल होने की वजह से रिश्ते खराब होते हुए दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि– बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य अत्यधिक प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में समीपता होने के बाद भी बहुत कलह है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और शिवजी का जलाभिषेक करें, तो ही कुछ संभल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button