दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 17 सितम्बर को घोषित करेगी प्रत्याशियों के नाम: बिलासपुर में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश भर के राष्ट्रवादी होंगे शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है इसी कड़ी में छत्तीसगढ राज्य के प्रदेश प्रभारी और गोंदिया के पूर्व विधायक राजेंद्र जैन का 17 सितंबर को बिलासपुर आगमन होगा। इस दौरान बिलासपुर में कार्यकर्त्ता सम्मेलन और शंखनाद संबोधन होगा इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने भिलाई जाकर दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इसके साथ ही सबको बिलासपुर पहुंचने के निर्देश दिए, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा की बिलासपुर के शिव चौक स्थित होटल सेण्टर पाइट में प्रदेश प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रेस वार्ता लेंगे उनका स्वागत दुर्ग भिलाई रायपुर से लेकर बिलासपुर तक विभिन्न जगहों पर किया जाएगा बिलासपुर पहुँचते ही प्रदेश प्रभारी का महाराणा प्रताप चौक राजीव गांधी चौक राजेंद्र नगर चौक अग्रसेन चौक के पुराने बस स्टैंड से होते हुए होटल सेंटर पॉइंट शिव टाकीज़ तक स्वागत कार्यक्रम होगा।

वही छत्तीसगढ़ के एनसीपी के प्रदेश एनसीपी नेता अजय झग्गर साहू ने बताया कि दुर्ग जिले से सभी छह विधानसभा सीटों के कार्यकर्ता बिलासपुर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तो वही भिलाई शहर अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन का 17 सितंबर को नेहरू नगर चौक में सुबह 10:00 बाजे गाजे के साथ स्वागत किया जाएगा जिसके बाद सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र जैन के साथ बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button