दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेलवे आवासीय कालोनी से निकलने वाले कचरे के निष्पादन हेतु भिलाई चरोदा निगम और रेलवे के बीच हुआ अनुबंध

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा कार्यालय के आयुक्त कक्ष में बुधवार को निगम प्रशासन एवं रेलवे प्रबंधन के बीच अनुबंध किया गया।

इस अनुबंध के अंतर्गत रखी गयी शर्ते और प्रबंध के तहत रेलवे प्रशासन अपने रहवासी कालोनी (भिलाई 03 एवं चरौदा) से दैनिक निकलने वाले कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग करके निगम के एसएलआरएम सेंटर तक पहुंचायेगा।

जिसके पश्चात् निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरे का अंतिम निष्पादन किया जायेगा निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के साथ रेलवे प्रशासन के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा द्विपक्षीय वार्ता उपरांत अनुबंध कर भविष्य में मिलकर कार्य करने की सहमति दी गई।

इस दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर के अलावा चरौदा रेलवे मंडल से अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.बी. केरकेटा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शुभाशीष सरकार, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी दीपक सोनी एवं कार्यालय अधीक्षक विनोद मंडल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button