खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे बोर्ड का बड़ा एलान, नवंबर के अंत तक 370 ट्रेनों में जोड़े जाएंगे 1000 नए जनरल कोच

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए एक बड़ा एलान किया है। जिसमें बताया गया कि रेलवे बोर्ड नवंबर के अंत तक 370 ट्रेनों में 1000 और जनरल कोच जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा, जिससे रोजाना एक लाख और यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी…

 

नईदिल्ली (ए)। देश में लगातार रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा एलान किया है। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि रेलवे बोर्ड नवंबर के अंत तक 370 ट्रेनों में 1000 और जनरल कोच जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा, जिससे रोजाना एक लाख और यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस बयान में कहा कि कई ट्रेनों में 583 जनरल कोच पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। वहीं इस मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश भर के सभी रेल जोन और डिवीजनों में शेष कोच जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। यह इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा हमने अगले साल 2025 में होली के त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए योजना और तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे बोर्ड की अनुसार, उसने अगले दो वर्षों में 10,000 नॉन-एसी कोच शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके बाद रोजाना आठ लाख से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे।
जिसको लेकर अधिकारी ने कहा कि इन कोचों का निर्माण कार्य चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में युद्धस्तर पर चल रहा है ताकि समयसीमा को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सभी 10,000 कोच एलएचबी श्रेणी के हैं, जो उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button