खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने, बद्रीनाथ यात्रा रुकी, पहाड़ी से मलबा गिरने से हाइवे बंद

चमोली जिले स्थित एक गांव में बद्रीनाथ हाइवे पर पहाड़ी का मलवा गिरने के कारण बद्रीनाथ यात्रा रोक दी गई है. हाईवे पर मलवा गिरने के कारण हजारों यात्री फंसे हुई हैं…

नईदिल्ली (ए)। बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है. इसके बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा रोक दी है. हाईवे पर मलवा गिरने का वीडियो काफी भयावह है. पुलिस ने गौचर, कर्णप्रयाग और लंगासू में बेरियर लगाकर बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपने-अपने स्थानों पर एतिहातन रुकने को कहा है।

बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी गिरने का भयावह वीडियो सामने आया है. पहाड़ी का मलवा आने के कारण हाईवे बंद हो गया है. हाईवे बंद होने के बाद कई जगहों पर यात्रा को रोक दिया गया है. सूत्रों की मानें तो रास्ते में हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं. इस संबंध में प्रशासन ने जानकारी दी है. सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार ने कहा, “हेलंग में बद्रीनाथ मार्ग के खुलने पर यात्रियों को जाने दिया जाएगा. यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है, पुलिस ने यह निर्णय लिया है।”

रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमर्ग पर हेलंग की तस्वीरें भी सामने आई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी है. चट्टान गिरने का वीडियो काफी भयानक है. वीडियो में चट्टान टूटने का फूटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में घटना स्थल पर लोगों के चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही है. वीडियो में लोग घटना स्थल पर इधर से उधर भागते दिख रहे हैं. लोग पहाड़ी टूटने का खौफनाक मंजर देखकर डर गए।

जहां पर ये चट्टान गिरी है वहां यात्रियों की कई गाड़ियां भी वीडियो में दिखाई दे रही है. हालांकि इन वाहनों को और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो एक बड़ा हादसा टल गया है. यात्रा में फंसे भक्तों ने बताया, “भगवान बदरी विशाल की कृपा अपने भक्तों पर रही है. कोई अनहोनी होने से बच गई. जिस तरह से पहाड़ी टूटा बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास हजारों यात्री गूजर रहे थे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button