दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लेजर शो के माध्यम से दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विकास की झलक, म्यूजिकल फाउंटेन में सुनाई देंगी सुरीली धुन

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शीघ्र ही कुम्हारी के नागरिकों को सबसे सुंदर मनोरंजक सौगात देने जा रहे हैं। 26 करोड़ रुपए की राशि में बड़ा तालाब का कार्य पूरा हो चुका है। तालाब के पास एक सुंदर ओपन अरेना में कुम्हारी के नागरिक बैठकर शाम के वक्त लेजर शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास और यहां की सुंदर सांस्कृतिक रंगों की झलक देख सकेंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बड़ा तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास भी मौजूद रहे। कुम्हारी नगरपालिका के अध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद रहे।

एन्ट्री में मिलेट्स कैफे और फूड जोन से होगा स्वागत- बड़ा तालाब के एंट्रेस गेट के पास ही मिलेट्स कैफे एवं फूड जोन बनाये गये हैं। यहां लोग मिलेट्स से बने व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही फूड जोन में अन्य तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी ले सकेंगे। इसके बाद सुंदर लैंडस्केप आंखों को भा जाता है। पाथवे के किनारे सुंदर फूलों से लदे हेजेस मन मोह लेते हैं। इसके बाद तालाब के उस पार पहुंचने के लिए पुल बनाया गया है ताकि तालाब के परिसर के चारों ओर घूमने का आनंद ले सकें।

ई-टाय ट्रेन और प्ले जोन बच्चों के लिए खास- तालाब में ई-टाय ट्रेन बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष तौर पर बनाई गई है। यह बैटरी चालित होगी। बच्चों के लिए इसमें बैठकर पूरे सरोवर के किनारे की सैर करना बहुत सुंदर अनुभव होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए प्लेजोन बनाया गया है। प्ले जोन काफी बड़ा है और यहां की खेल सामग्री काफी अनूठी है जो बच्चों का मन लुभा लेगी।

ओपन अरेना और टाप प्लेटफार्म से देखने की सुविधा भी- तालाब का सबसे सुंदर आकर्षण ओपन अरेना है। यहां पर सीढ़ियों की व्यवस्था है ताकि यहां से बैठकर लेजर शो का आनंद लिया जा सके। इसके साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन की स्वरलहरियों का बैठकर आनंद लेने के लिए भी यह शानदार जगह होगी। जो लोग ऊंचाई से इस शो का आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए टाप प्लेटफार्म से भी इसे देखने की सुविधा है।

देखने की खास जगह और लेजर शो के माध्यम से शानदार वृत्तचित्र इस जगह को बेहद खास बनाएंगे और हमेशा के लिए इसकी स्मृतियां उनके अनुभव पटल में दर्ज हो जाएंगी। यहां दिखाई जाने वाली वृत्तचित्र का थीम नियमित रूप से बदलेगा ताकि हर बार आने पर दर्शकों को अलग तरह के लेजर शो दिखाए जा सकें।

हरियाली से भरा है पूरा परिसर- पूरा परिसर हरियाली से भरा है। पूरे परिसर में छायादार पेड़ लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। यहां पर अन्य पेड़ों के साथ ही बरगद आदि के पौधे भी रोपे जाएंगे। हरियाली के साथ ही लाइटिंग भी इस परिसर की जान है। तालाब को सुंदर स्वच्छ बनाये रखने और यहां का इकोसिस्टम अच्छा रखने के लिए एसटीपी और वाटर एरियेटर की सुविधा भी यहां है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button