दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेहतर शैक्षणिक परिवेश से उन्नत होगा शिक्षा का स्तर- महापौर निर्मल कोसरे

भिलाई-3। महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि भिलाई – चरोदा निगम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए स्कूलों में शैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाना जा रहा है। यह काम प्राथमिकता के साथ चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम क्षेत्र में चार वार्डों के स्कूल भवनों का संधारण कर नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने यह बातें सोमवार को एक करोड़ से भी अधिक के कार्यों के लिए भूमिपूजन करते हुए उपस्थित जनसमूह के बीच कही। महापौर निर्मल कोसरे ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 32 सोमनी में 17.80 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन संधारण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी कड़ी में उनके मुख्य आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 31 देवबलोदा में 10.47 लाख रुपए से स्कूल भवन संधारण, वार्ड क्रमांक 21 चरोदा बस्ती में 49 लाख रुपए से नवीन स्कूल भवन निर्माण, 5 लाख रुपए से पचरी निर्माण एवं 5.50 लाख रुपए से स्कूल भवन संधारण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वहीं वार्ड क्रमांक 2 हथखोज में 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले स्कूल भवन संधारण कार्य का महापौर निर्मल कोसरे द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस तरह एक ही दिन में महापौर ने एक करोड़ 7 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात चार वार्ड को देने का काम किया है।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। महापौर ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई – चरोदा निगम की पहचान को उत्कृष्ट बनाने वे और उनकी परिषद पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में निगम क्षेत्र के अन्य स्कूल भवनों का भी आवश्यकता के अनुरूप संधारण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को भी मूर्त रूप प्रदान करने के प्रयास में कोई कमी नहीं रहेगी।

भूमिपूजन के दौरान एमआईसी सदस्य मोहन साहू, दीप्ति आशीष वर्मा, एस. वेंकट रमना, ईश्वर साहू, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, तुषांत वर्मा, भारती राम सूर्यवंशी, सत्य प्रकाश शर्मा, ललित यादव, संजय यादव, निशा राजेश यादव, राकेश बंछोर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र गुड्डू वर्मा, विनोद साहू, राजेश यादव, पुष्पलता साहू सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button