खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का हुआ ऐलान: 7 चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल से होगा चुनाव का आगाज, 4 जून को आएंगे नतीजे, छत्तीसगढ़ में 3 चरण में होंगे चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 29 साल तक के साढ़े 21 करोड़ वोटर युवा हैं. 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं. ये सभी लोग अपना भविष्य तय करने के लिए वोट करेंगे. इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं. जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं….

 

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा चुनाव: 19 अप्रैल 2024 को बस्तर में, 26 अप्रैल 2024 को कांकेर,महासमुंद और राजनांदगांव में तथा 07 मई 2024 को रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा में…

 

नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- हमारी टीम कम्पलीट हो चुकी है। तीनों लोग हम यहां है और हम तैयार हैं। सभी वोटर्स भी तैयार हो जाएं। ये बहुप्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एक बार फिर भारतीय मिलकर अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। देश के सभी हिस्से इसमें शामिल होते हैं। चुनाव का पर्व-देश का गर्व।

चुनाव आयोग ने बताया कि देश के 97 करोड़ वोटर है। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख व्हीकल। 400 से ज्यादा असेंबली इलेक्शन हम कर चुके हैं। 16-16 प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कर चुके हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है. 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं. 55 लाख से ज्यादा ईवीएम हैं. सीईसी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करवा चुका है. 16 राष्ट्रपति चुनाव और 16 उपराष्ट्रपति चुनाव भी चुनाव आयोग ने करवाए हैं. उन्होंने कहा कि 2 साल तक चुनावों की तैयारी की है।

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हमारा वादा है कि हम राष्ट्रीय चुनाव इस तरह से कराएंगे, जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ सके. उन्होंने कहा कि हर चुनाव को संविधान की ओर से सौंपी गई एक पवित्र जिम्मेदारी है. चुनाव आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए प्रतिबद्धता पर अटल है।

सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दागी उम्मीदवारों को अपने बारे में अखबारों में बताना होगा. चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. पैसा, शराब और गिफ्ट नहीं बंटने देंगे. उन्होंने कहा कि 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा. उन्होंने कहा कि चुनावों में बाहुबल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है. 537 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी पर हमने काम किया है. इनमें से 284 को लिस्ट से बाहर निकाला है और 253 को इनएक्टिव किया है. ये अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेते हुए पॉलिटिकल पार्टी के माहौल को खराब कर रहे थे।

26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है. बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है. सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा।

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे।

लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा और सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे।

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी. पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।

तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी।

चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग की जाएगी. इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी. इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।

छठे चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी. इस दिन देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. आखिरी चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button