खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लोकसभा में कांग्रेस पर बिफरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- कब तक समाज को बांटते रहोगे, कुछ तो सीमा रखो

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। इस दौरान पीएम मोदी गुस्से में भी दिखाई दिए। उन्होंने सख्त लहजें में कहा कि कब तक टुकड़ों में सोचते रहोंगे, आखिर कब तक समाज को बांटते रहोगे…

नईदिल्ली (ए)। बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए गुस्से में भी दिखाई दिए। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर परिवारवाद और समाज को बांटने के आरोप लगाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कब तक टुकड़ों में सोचते रहोंगे। कब तक समाज को बांटते रहोगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो सीमा रखो, बहुत तोड़ा देश को।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी अलायंस का एलाइनमेंट बिगड़ा हुआ है। 100से 125 दिनों बाद हमारा तीसरा कार्यकाल होगा और उस कार्यकाल में कई बढ़े फैसलें होंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 सीटें और एनडीए 400 पार होगी। देश कह रहा है अबकी बार 400 पार। हमनें अगले हजारों साल की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि हम देश को शिखर पर देखना चाहते हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान हमनें 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। जिन्हें कोई नहीं पूछता है, उन्हें मोदी पूछता है। हमनें गरीबों को साधन, संसाधन और सम्मान दिया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के आखिरी गांव को हमने पहला गांव बनाया। हम वोट से परे, दिलों से जुड़े हैं। हमारे लिए गरीब का कल्याण, राष्ट्र का कल्याण है। कांग्रेस ने ओबीसी नेताओं का अपमान किया है। लेकिन हमनें उन्हें भारत रत्न देकर सम्मान दिया है।

कांग्रेस को अति पिछला वर्ग का व्यक्ति पसंद नहीं है। जब कांग्रेस आती है तो महंगाई आती है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई पर भी कांग्रेस में गुस्सा है। तीर निशाने पर लगा इसलिए कांग्रेस में गुस्सा है। कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाती है। भ्रष्टाचार के आरोप में जिसे सजा मिले उन्हीं का महिमामंडन कांग्रेस करती है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पीएम मोदी ने सदन में अपने संबोधन के दौरान सख्त लहजें में कहा कि मुझे भले ही कुछ भी कह दें लेकिन देश की सेना के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं करूंगा।  मुझे मेरी सेना पर पूरा भरोसा है। सुरक्षा के क्षेत्र में देश पूरी तरह से सशक्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button