माथे से नाक तक दमकता नारंगी सिंदूर और क्षितिज पर अस्त होते सूर्य की लालिमा—छठ महापर्व के अवसर पर प्रकृति के ये दोनों रंग गंगा की लहरों के बीच एक अद्भुत दृश्य रचेंगे। व्रती के सिंदूर में सुहाग, संकल्प और परिवार के मंगल की कामना झलकेगी, जबकि सूर्यदेव की आभा पूरी सृष्टि को ऊर्जा देने का संदेश देगी…






पटना (ए)। छठ पूजा आस्था और भक्ति का प्रमुख पर्व है। आज इस चार दिवसीय महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना करती हैं।

मान्यता है कि इस पूजा के माध्यम से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि आज सूर्यास्त कितने बजे होगा और किस समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना शुभ रहेगा?


छठ महापर्व में संध्या के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की विशेष परंपरा है। इस दौरान व्रती महिलाएं छठी मैया की पूजा करने के बाद जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। पूजा संपन्न होने के बाद कुछ श्रद्धालु अपने घर लौट जाते हैं, जबकि कई लोग घाट पर ही रुककर अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी करते हैं।
बता दें कि आज यानी 15 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 27 मिनट (5:27 PM) पर होगा। ऐसे में व्रती महिलाएं सूर्यास्त के समय यानी शाम 5:27 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। हालांकि, यह समय संबंधित स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए श्रद्धालु अपने शहर के स्थानीय सूर्यास्त समय को ध्यान में रखकर घाट पहुंचें।
छठ महापर्व में सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है। संध्या अर्घ्य के दौरान व्रती महिलाएं नदी, तालाब या किसी स्वच्छ जलाशय के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान बांस के सूप और दउरा में मौसमी फल, ठेकुआ, नारियल और पूजा की अन्य सामग्री सजाई जाती है। परिवार के सदस्य भी इस पूजा में शामिल होकर सूर्य देव से सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं।
संध्या अर्ध्य के लिए व्रती महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंचती हैं। सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती है। इसके साथ छठी मैया के गीत गाए जाते हैं और परिवार की मंगलकामना की जाती है। पूजा में साफ-सफाई और पारंपरिक नियमों का ध्यान रखा जाता है।
संध्या अर्घ्य के बाद छठ पूजा का अंतिम दिन आता है, जिसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन होता है। संध्या अर्घ्य का दिन आस्था, परिवार की एकजुटता और प्रकृति के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश देता है।
संध्या अर्घ्य के बाद छठ पूजा का अंतिम दिन आता है, जिसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन होता है। संध्या अर्घ्य का दिन आस्था, परिवार की एकजुटता और प्रकृति के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश देता है।
पूजा की टोकरी में जरूर रखें ये सामान
- सूप और दउरा: इसमें फल, ठेकुआ और दूसरे प्रसाद रखे जाते हैं. इन्हें पहले से साफ करके तैयार रखें.
- ठेकुआ और प्रसाद: घर में बना ठेकुआ, चावल के लड्डू और दूसरे पारंपरिक प्रसाद साथ रखें.
- फल और गन्ना: केला, नारियल, सेब, संतरा, मौसमी और गन्ना जैसे फल पूजा के लिए रख लें.
- दीया और बाती: मिट्टी के दीये, रुई की बाती, घी या तेल और माचिस रखना न भूलें.
- अगरबत्ती और धूप: पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजें भी एक छोटे बैग में रख लें.
- लोटा और कलश: सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए पानी और दूध रखने वाले बर्तन साथ रखें.



