खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप 2023 से पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला: देश के इन पांच स्टेडियम को सुधारने के लिए खर्च करेगी करोड़ो रूपए

साल 2023 के अंत में भारत में आयोजित किए जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय बोर्ड ने अभी तक अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है, जिसमें 5 स्टेडियम का कायाकल्प भी किया जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत में इस साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है जो अक्तूबर-नवंबर के बीच में खेला जा सकता है. इससे पहले अब BCCI ने देश के 5 ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम को सुधारने का फैसला लिया है।

इन स्टेडियमों को सुधारने में करीब 500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. इन स्टेडियमों की सुविधाओं को लेकर दर्शकों की तरफ से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद अब BCCI ने इनमें सुधार करने का फैसला लिया है।

BCCI जिन स्टेडियम में सुधार करने की योजना बनाई है, उसमें कुल 5 स्टेडियम शामिल हैं. इसमें दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भी शामिल है, जिसमें सुधार के लिए करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे।

इसके बाद दूसरे नंबर पर हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शामिल हैं जिसके सुधार के लिए BCCI की तरफ से 117.17 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में दर्शकों के लिए सुविधाओं को सुधारने के लिए BCCI की तरफ से 127.47 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला लिया गया है।

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुधार के लिए BCCI की तरफ से 79.46 करोड़ और 78.82 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button