दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वाटर एड इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और मुर्रा पंचायत ने साकार किया स्वच्छता ही सेवा का सपना

दुर्ग। ग्राम पंचायत मुर्रा विकासखंड धमधा में मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ पद्मिनी भोई साहू (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छ भारत दिवस स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दुर्ग, ग्राम पंचायत मुर्रा और वाटर एड इंडिया दुर्ग के समन्वित प्रयास से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वच्छाग्रहीयों को स्वच्छता सामग्री का वितरण, स्वच्छता दूत का सम्मान, गार्बेज रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही मोटर साइकिल रैली, श्रमदान से साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र साहू, अभिलाषा आनंद, रुपेश राठौर, पुरुषोत्तम पंडा, मधुरिमा मसीह राज्य समन्वयक एस.बी.एम.जी. छत्तीसगढ़, सावित्री रात्रे जनपद अध्यक्ष धमधा, सौरभ कुमार जिला समन्वयक वॉटर एड, सुरेश कापसे, मनोज बनिक, हेमा देवांगन वॉटर एड, काव्या जैन उपसंचालक पंचायत, किरण कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा, नागेश चंद्रवंशी सरपंच मुर्रा, बिमला साहू सरपंच खपरी, गिरीश माथुरे जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दुर्ग, राजेश तांडेकर सलाहकार, रिपुसूदन उमरे विकासखंड समन्वयक आदि के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पद्मिनी भोई साहू मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वार वाटर एड इंडिया द्वारा राज्य एवं जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुर्रा सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में ग्रेवाटर मैनेजमेंट, टॉयलेट रेट्रोफिटिंग एवं स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष धमधा, जनपद सी.ई.ओ., राज्य स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान को निरंतर बनाए रखने के लिए ग्रामीण जनों को संबोधित किया।

गांधी जयंती समारोह के अवसर पर धमतरी के गीतकार यशवंत साहू के जल स्वच्छता एवं सफाई पर आधारित गीत का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत मुर्रा के आश्रित ग्राम सुरजीडीह के बच्चों द्वारा राज्य गीत-अरपा-पैरी के धार महानदी हे अपार गीत सहित जल संरक्षण से संबंधित नृत्य गीत की प्रस्तुति की गई। इन सभी प्रस्तुतियों को मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button