छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वाणिज्य प्रबंधक ने रायपुर एवं दुर्ग स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर अनाधिकृत वेंडरो की जांच, 04 अनाधिकृत वेंडर पकडे गये, 03 पर लगा जुर्माना

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इसी संदर्भ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने खुद ट्रेनों स्टेशनों में औचक अवैध वेंडर्स की जांच की इस जांच अभियान में 04 अनाधिकृत वेंडर पकडे गये, 03 पर लगेज जुर्माने की कार्रवाई कि गई। प्लेटफार्म पर ट्राली चलते हुए पाए जाने पर ₹5000 का जुर्माना किया गया जबकि उन्हें केवल जनरल कोच के सामने ही सामान बेचने की अनुमति है। अन्य कई गतिविधियां जो नियमों के अनुसार नहीं थी उन पर भी फाइन किया गया।

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पैसेंजर किन्नर पाए गए, अनाधिकृत रूप से दृष्टि बाधित व्यक्ति पान गुटखा मसाला तंबाकू सिगरेट बेचने वाले व्यक्ति पकड़े गए। 7- 8 स्टालों पर जाकर जनता खाना पूछा बेबी फूड भी पूछा जो की स्टालों पर उपलब्ध नहीं था। ट्रेनों में उचित कूलिंग सिस्टम नहीं पाया गया। स्टेशन पर उपलब्ध तापमान को कम करने के लिए लगाए गए मिस्टिंग सिस्टम को दुरुस्त कराया गया। पानी स्प्रे करने वाले नोजल्स काम नहीं कर रहे थे। स्टेशनों में उपलब्ध ठंडा पानी महंगा बेचा जा रहा था उसे पर कार्यवाही की गई।

वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म यात्रियों के बैठने के स्थान पर तापमानमापी उपकरणों से तापमान की भी जांच की गई। यात्रियों को शीतलता प्रदान हो इस हेतु आवश्यक प्लानिंग की जाएगी। 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली एवं 12549 दुर्ग- उधमपुर ट्रेन में इंस्पेक्शन किया। एक ही ट्रे में वेज एवं नॉनवेज खाना बेचने पर फूड प्लाजा पर ₹5000 की कार्यवाही की गई।

रायपुर स्टेशन पर खानपान की विभिन्न अनियमिताओं में लगभग 37000 रुपए एवं दुर्ग स्टेशन पर 64000 का जुर्माना किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 101000 रुपए का जुर्माना किया गया। अवधेश कुमार त्रिवेदी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं निरीक्षकों वेंडरों को सख्त हिदायत दी गई की भविष्य में ऐसी अनियमिताएं नहीं पाई जाए।

रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के प्लेटफार्म एवं गाडियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गई। मंडल रेल प्रशासन अनाधिकृत वेंडिंग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button