खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ऑनलाइन गेमिंग एप पर 1.5 करोड़ रुपए जितने वाला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, वरिष्ठ अधिकारी ने जांच के बाद की कार्यवाही

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमनाथ के खिलाफ जांच में पाया गया कि सोमनाथ झेंडे ने ड्यूटी पर लापरवाही की यानी ड्यूटी के दौरान सोमनाथ का ध्यान सट्टेबाजी पर था…

पुणे (ए)। भारत में आयोजित क्रिकेट विश्व कप का ख़ुमार सिर चढ़कर बोल रहा है. अलग अलग ऑनलाइन गेमिंग एप पर ऑनलाइन सट्टे बाजी भी जमकर हो रही है. महाराष्ट्र में पुणे पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने इंग्लैंड और बांग्लादेश मैच के दौरान डेढ़ करोड़ रुपए जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये की इनाम राशि , सुर्खियों और वाहवाही के बाद सोमनाथ को बड़ा झटका लगा है. उनको सस्पेंड कर दिया गया है। सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) सोमनाथ झेंडे पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात थे. पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट ने इस बात की पुष्टि की है कि सोमनाथ झेंडे को निलंबित कर दिया गया है।

एक न्यूज न्यूज से क्या बोले सीनियर पुलिस ऑफिसर?
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने एक  न्यूज़ चैनल को बताया की, पीएसआई सोमनाथ झेंडे की जांच डीसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गयी थी. इसमें प्रशासनिक व कानूनी पहलुओं की जांच की गई. जांच में पाया गया कि सोमनाथ झेंडे ने ड्यूटी पर लापरवाही की, यानी ड्यूटी के दौरान सोमनाथ का ध्यान सट्टेबाजी पर था।

सोमनाथ पर लगा सर्विस रुल के उल्लंघन का आरोप
सोमनाथ ने महाराष्ट्र पुलिस के सिविल सर्विस कंडक्ट रूल का उल्लंघन किया, जिसके मुताबिक पुलिसकर्मी को यह बताना होता है की पुलिस की नौकरी के अलावा वो ऐसे किसी काम में सम्मिलित है जिससे उसकी अतिरिक्त आय होती है. इसके अलावा इनाम जीतने के बाद खाकी वर्दी में इंटरव्यू देकर ड्रीम 11 का प्रचार करने और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है।

सोमनाथ झेंडे ने कितने रुपये जीते?
सोमनाथ झेंडे ने फैंटेसी क्रिकेट ऐप ड्रीम11 पर 1.5 करोड़ रुपये जीते हैं. ड्रीम-11 पर बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने टीम बनाई थी और वह डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम जीतने में कामयाब रहे. हालांकि पुलिसकर्मी ने ऑनलाइन गेमिंग को जोखिम भरा बताया है. जेंडे ने दावा किया कि वह यह गेम ज्यादा नहीं खेलते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button