दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी और आमा के चटनी, श्रमिक दिवस की दी बधाई

भिलाई। 01 मई मजदूर दिवस आज भिलाई सहित पूरे प्रदेश में एक अलग ही तरीके से मनाया गया। प्रदेश के मजदूरों को पूरा सम्मान देने के लिए भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ बैठ कर बासी खाया। बासी में नमक और दही मिलाकर प्याज, आचार,आम की चटनी आदि के साथ बासी का स्वाद चखा।

छावनी के वार्ड 40 में श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ श्रमेव जयते के जयकारे के साथ मजदूरो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ सभी एक साथ बैठ कर बोर बासी खाएं।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी मजदूरों के सम्मान में जो पहल किए हैं वह काफी सराहनीय है। हम सबको बासी जरूर खाना चाहिए। यह काफी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। मैं आज ही नहीं इससे पहले भी गर्मी के दिनों में बासी खाता रहा हूं। गर्मी में बासी मेरा पसंदीदा व्यंजन है इससे शरीर स्वस्थ रहता है और गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा भी नहीं रहता। बासी का पसिया पीने से प्यास भी कम लगता है और अच्छी नींद आती है। ऐसे तो बांसी के कई फायदे हैं।

मजदूरों के सम्मान में बासी दिवस इस बात को प्रमाणित करता है कि हमारी सरकार गरीब मजदूरों की सरकार है जो इनके हक और अधिकार का पूरा ख्याल रखते है। एक साथ श्रमिक के साथ सभी बैठकर बासी खा कर यह संदेश दे रहे है कि हम सब एक है, समान है। कोई भेदभाव नहीं है।

आंध्र भवन में मेयर के साथ लिया बासी का स्वाद
आंध्र भवन सेक्टर 5 में भी आज श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां महापौर नीरज पाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बांसी का स्वाद चखा।यहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल के साथ सभी ने बासी खाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button