दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विवाहित महिलाओं हेतु प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 13 सितम्बर को, इतने पदों पर होगी भर्ती?

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 13 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। समस्त पद केवल विवाहित महिलाओं के लिए है। शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है।

आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची,

पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में 25 से 27 सितंबर तक प्रशिक्षण का आयोजन: दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में मुर्गी पालक किसानों एवं उद्यमियों की विशेष मांग पर मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में 25 से 27 सितंबर 2024 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुर्गी पालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे छत्तीसगढ़ में मुर्गी पालन की संभावनाएं, छत्तीसगढ़ की जलवायु के लिए उपयुक्त नस्ले, उनके आवास एवं सामान्य प्रबंधन, कुक्कुट आहार का प्रबंधन, मुर्गियों में रोग प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार, मुर्गियों में होने वाली महत्वपूर्ण बीमारियां,

उनका टीकाकरण, रोकथाम, कम लागत में मुर्गी घर का निर्माण, उनकी प्रजनन व्यवस्था, ब्रूडिंग, चूजा, ग्रोवर एवं लेयर पालन एवं प्रबंधन, छत्तीसगढ़ एवं भारत सरकार द्वारा मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाऐं जैसे नेशनल लाइव स्टॉक मिशन (एन.एल.एम.) एवं नाबार्ड पोषित योजनाएं, आवेदन प्रक्रिया, बैंक लोन की प्रक्रिया इत्यादि पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा सारगर्भित व्याख्यान एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण हेतु 50 प्रतिभागियों का पंजीयन होना है तथा यह प्रशिक्षण स्ववित्तीय योजना अंतर्गत किया जा रहा है। जिसमें आवासीय प्रतिभागियों से 4000 रूपए एवं गैर-आवासीय प्रतिभागियों से 3000 रूपए पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु प्रशिक्षण आयोजक डॉ. ओ.पी. दीनानी, मोबाइल नंबर 6395784673 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button