खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

विश्वकप जीतने पर टीम इंडिया को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर। टीम इंडिया के टी20 विश्व विजेता बनने पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है।पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व का अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्डकप जीता लेकिन हिंदुस्तान के हर गली-मोहल्ले में आपने देशवासियों का कोटि-कोटि दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है।

आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी उनके हर बॉल को खेला और आप शानदार विजय प्राप्त करते रहे। एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसले को तो बुलंद कर दिया लेकिन साथ ही इस टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। मेरी तरफ से मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’

भारतीय टीम की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई: टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वो इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की और इसके पश्चात आखरी तक शानदार गेंदबाजी कर हमारे गेंदबाजों ने मैच पलट कर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। पूरे देश को हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है।

भारतीय टीम की शानदार जीत पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई: टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय टीम को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विजयी विश्व तिरंगा, विश्व विजेता हमारा भारत।

उन्होंने सोशल मीडिया साईट एक्स पर ट्वीट करते हुये लिखा शानदार! रोमांचक मैच में भारत ने आज टी20 विश्वकप जीतकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टीम इंडिया को उनकी इस अद्भुत सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आपकी मेहनत और संघर्ष ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। जय हिंद

Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button