खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा भिडंत, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज 15 नवंबर को खेला जाएगा…

मुंबई (ए)। वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड की भिड़ंत होगी. दोनों के बीच मुकाबला 15 नवंबर, बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सेमीफाइनल के लिहाज से मुकाबले में दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेंगी. इस मैच के ज़रिए इंडिया टीम न्यूज़ीलैंड से 4 साल पुराना बदला भी लेना चाहेगी. तो आइए जानते हैं इस मैच मे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और प्रीडिक्शन क्या होगी।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस ज़्यादा अहम भूमिका नहीं निभाएगा, क्योंकि यहां अब तक खेले गए 27 वनडे मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 14 और रन चेज करने वाली टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं पिछले 10 मैचों में पहले बैटिंग और रन चेज करने वाली टीमों ने 5-5 मुकाबलों में जीत अपने नाम की है।

हालांकि यहां रन चेज मुश्किल हो सकता है क्योंकि मैदान पर पहली पारी का सबसे बड़ा टोटल 438 रनों का रहा है. वहीं सबसे बड़ा रन चेज 292 रनों का रहा है. हालांकि विश्व कप में वानखेड़े के मैदान पर तेज़ गेंदबाज़ों काफी मदद मिली है. पेसर ने टूर्नामेंट में 6.60 की इकॉनमी से रन खर्चते हुए 47 विकेट चटकाए हैं. जबकि स्पिनर्स 5.9 की इकॉनमी से रन खर्चते हुए 11 ही विकेट ले सके हैं. लाइट्स के अंदर यानी दूसरी पारी के दौरान तेज़ गेंदबाज़ों को सीम और स्विंग मिली है।

भले ही न्यूज़ीलैंड ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हरा दिया था, लेकिन इस बार 2023 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लीग मैच में न्यूज़ीलैंड पर हावी दिखाई दी थी. भारत ने टूर्नामेंट में सभी लीग मैच जीते हैं. ऐसे में हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि मेज़बान भारत सेमीफाइनल का मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर जाएगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button