खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्व कप फाइनल में भारतीय वायुसेना के विमानों से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अद्भुत रहा एयर शो का रोमांच

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है. यहां मैच शुरू होने के पहले एयर शो ने क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया…

अहमदाबाद (ए)। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में टॉस के ठीक बाद एयरफोर्स के विमानों की गर्जना हुई. ऑस्ट्रेलिया के टॉस जीतने और पहले गेंदबाजी चुनने के फैसले के ठीक बाद स्टेडियम के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमान दिखाई दिए. पूरे 15 मिनट तक एयरफोर्स के ये विमान अहमदाबाद के आसमान में करतब दिखाते रहे. इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस का जोश देखने लायक रहा।

इंडियन एयरफोर्स की सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम ने यह एयर शो परफॉर्म किया. इस दौरान इस टीम के 9 विमान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर से गुजरते दिखाई दिए. इस दौरान इन विमानों ने कई फार्मेशन बनाए. अलग-अलग फॉर्मेशन के साथ ये विमान कई बार स्टेडियम के ऊपर से निकलते दिखाई दिए. विमानों की आवाज इतनी तेज थी कि इनके आगे स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस का शोर तक सुनाई देना बंद हो गया. कमेंटेटर्स की भी आवाज इस दौरान सुनाई देना बंद होती रही।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button