खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान भारत में नहीं बल्कि बांग्लादेश में खेल सकता है मैच, ICC बना रहा है प्लान

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है. हालांकि अब खबर निकलकर सामने आ रही है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले बांग्लादेश में खेल सकता है…

नईदिल्ली (ए)। भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है. वहीं इससे पहले अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दरअसल, इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सभी मुकाबले बांग्लादेश में आयोजित किए जा सकते हैं. आईसीसी फिलहाल हाइब्रिड वर्ल्ड कप की योजना पर चर्चा कर रही है।

ICC के मीटिंग में हुई चर्चा
पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप 2023 के अपने मुकाबले भारत की जगह बांग्लादेश में खेल सकती है. दरअसल, आईसीसी के मीटिंग में इस बात की चर्चा हुई है वहीं इस पर सभी की सहमति भी बनते हुए नजर आ रही है. हालांकि भारत सरकार आईसीसी को कहा है कि वह भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाक क्रिकेटरों को वीजा देगी.        

पाकिस्तान भारत को देना चाहता है जवाब
दरअसल, पाकिस्तान भारत में वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले न खेलकर भारत को जवाब देना चाहता है. दरअसल, इस साल एशिया कप 2023 आयोजन भी होना है. वहीं इसका आयोजन पाकिस्तान में होना है. हालांकि भारत पहले ही यह साफ कर चुका है कि टीम इंडिया एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी.

भारत के ऐलान के बाद ईएसपीएन के एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि  पिछले 5 महीनों से चलता आ रहा एशिया कप 2023 का विवाद अब लगभग सुलझने की कगार पर है. पिछले दिनों एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की मीटिंग में लगभग यह बात बन गई है कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को ही मिलेगी, इस दौरान यह भी साफ कर दिया गया कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और वह अपने सभी मुकाबले अन्य किसी देश में खेलेगी।

वहीं अब आईसीस की मीटिंग में पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप में अपने मैचों को खेलने के लिए ऐसी ही योजना बनाई है. पाक टीम को भारत के मेजबानी से दिक्कत नहीं हालांकि वह अपने मुकाबले भारत के जगह बांग्लादेश में खेलना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button