खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

वैज्ञानिकों ने कमाल की खोज की, सिर्फ इतनी सी दवाई और उतर जाएगा शराब का पूरा नशा

यह रिसर्च किया है स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट डुओ जू और उनकी टीम ने. दरअसल, इस टीम ने एक ऐसे प्रोटीन जेल को विकसित किया है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक में अल्कोहल को तोड़ता है…

 

नईदिल्ली (ए)। शराब पीने के बाद अक्सर लोग नशे में इतने चूर हो जाते हैं कि होश खो बैठते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवाई बना ली है, जिसे खाने के बाद आपका सारा नशा कुछ ही देर में उतर जाएगा. चलिए आपको बताते हैं कि ये दवाई कैसे काम करती है और इसे किसने बनाया है।

यह दवाई एक तरह का जेल है जो आयरन एटम और मिल्क प्रोटीन बीटा-लैक्टोग्लोबुलिन के कॉम्बिनेशन से मिलकर बना है. ज्यादा शराब पीने के बाद जब आप ये जेल लेते हो तो पाचन तंत्र में ये अल्कोहल के साथ मिलकर एक क्रिया करता है, जिससे इथेनॉल एसीटेट में बदल जाता है. इसकी वजह से शरीर में टॉक्सिक चीजें नहीं बनतीं और अल्कोहल का असर भी कम हो जाता है।

यह रिसर्च किया है स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट डुओ जू और उनकी टीम ने. दरअसल, इस टीम ने एक ऐसे प्रोटीन जेल को विकसित किया है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक में अल्कोहल को तोड़ता है. हालांकि, ये रिसर्च फिलहाल चूहों पर हुई है. अभी इंसानों पर इसे टेस्ट करना बाकी है. इस टेस्ट के दौरान जब चूहों पर यह टेस्ट हुई तो देखा गया कि जेल ब्लडस्ट्रीम में घुसने से पहले पहले अल्कोहल को जल्दी और बिना किसी नुकसान के एसिटिक एसिड में बदल देता है. इससे शराब पीने वाले व्यक्ति का नशा कम हो जाता है।

इस जेल को बनाने में तीन चीजों का इस्तेमाल हुआ है. ये तीन चीजें हैं व्हे प्रोटीन, आयन एटम और हाइड्रोजन पेरोक्साइड. इन्हीं तीनों चीजों के बेस पर वैज्ञानिकों ने इस जेल को तैयार किया है. इन तीनों चीजों का मिश्रण शरीर में पहुंचते ही अल्कोहल पर सीधे प्रभाव डालता है और फिर उसे तोड़ देता है. इसी की वजह से अल्कोहल का नशा लोगों के दिमाग पर हावी नहीं हो पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button