दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल एएसपी सुखनंदन राठौर

भिलाई। वैशाली नगर वॉलीबॉल ग्राउंड मे खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। मंगलवार को शाम हुए समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर, डीएसपी क्राइम ब्रांच हेमप्रकाश नायक, वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता शर्मा, भारतीय बाली बाल संघ के सचिव अकरम खान, भारतीय पंजा कुश्ती संघ के चेयरमैन जी. सुरेश बाबे मौजूद रहे।

साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजा कुश्ती संघ के चेयरमैन बृजमोहन सिंह, फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाडी एवं कोच नानू पिल्लई, राष्ट्रीय खिलाडी गुरमीत सिंह, प्रशिक्षक रीना तिवारी, कल्याणी मणिपुरी, मिडिया प्रभारी राजेश शर्मा के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।

जिसमे सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया सभी खिलाड़ियों को पुलिस प्रशासन की तरफ से श्री राठौर ने वाटर बॉटल तथा खेलने हेतु 5 नग बॉल प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजा कुश्ती संघ के चेयरमैन बृजमोहन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें दी तथा सहयोग हेतु पुलिस प्रसाशन के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button