छत्तीसगढ़फीचर्ड

व्याख्याता मेटलर्जी पदों के लिए 10 सितंबर को होगी साक्षात्कार, जानिए दस्तावेज सत्यापन कब और कहा होगा?

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता (पॉलीटेक्निक संस्था) मेटलर्जी के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए सूचना जारी की है। आयोग ने पहले जारी विज्ञापन क्रमांक 03/2015 के अंतर्गत 23 पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की थी, जिसमें 19 पदों पर चयन सूची 19 सितंबर 2016 को जारी की गई थी।

इस संदर्भ में माननीय न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 4951/2016 के आदेश के परिपालन में याचिकाकर्ता बेनीराम साहू, ओमकेश्वरी देवांगन, लीलाधर प्रसाद वर्मा एवं ओमप्रकाश का साक्षात्कार 10 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से एक दिन पूर्व 9 सितंबर 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु आयोग कार्यालय नॉर्थ ब्लॉक सेक्टर-19 नवा रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है।

दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक शैक्षणिक अर्हता प्रमाण पत्र, स्थायी जाति, निवास, आय, निःशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ-साथ सत्यापित छायाप्रति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र, आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए फेसमास्क पहनना और हैंड सैनिटाइज़र रखना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button