दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में जिला स्तरीय सामूहिक देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

भिलाई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शकुंतला विद्यालय में इंटर स्कूल पैट्रियोटिक गुप सोंग काम्पटीशन का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग जिला के  कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। ‘प्रतियोगिता मंच शकुंतला ऑडिटोरियम को सजाया गया। इसके अंतर्गत जिला स्तरीय शालाओं ने सदन-नियमों का अनुपालन करते हुए अपने साज-सामान के साथ ‘देशभक्ति’ का जोश भर देने वाले गीत प्रस्तुत किया गया।

गायन संगीत के मर्मज्ञ निर्णायक पी. एल. उल्लास कुमार (ऑफिस आर्टिस्ट बीएसपी), दीपेन्द्र हलधर (म्यूजिक डायरेक्टर, ताल एकेडेमी) एवं स्वपन भट्टातार्य (सिंगर) मंडल ने कला संघ के नियमान्कूल निर्णय दिया :-

प्रथम स्थान शकुंतला विद्यालय राम नगर, द्वितीय स्थान पर कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरु नगर तथा तृतीय स्थान पर डी.ए.वी. हुडको विजेता रहे। इन विजेता टीमों को नगद राशि के रूप 7100, 5100, 3100 के साथ उत्क्रष्टता प्रमाण पत्रप्रदान किया गया।

वहीं श्रेणी के अतिरिक्त दो टीम के.एच. मेमोरियल एवं एम. जी.एम. सेक्टर 6 को सांत्वना के रूप में 1100-1100 की राशि और अन्य प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विजेता टीम को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए निर्णायक मूर्तियों ने अपने उदबोधन में कहा कि यह मंत्र कला प्रतिभा के क्षेत्र में आज नए-नए मंतर विद्यार्थियों को प्रदान किये जा रहे हैं जिससे शैक्षणिक विकास के साथ-साथ अपनी प्रतिभा के आधार पर कला-ज्ञान में पहचान बना रहे है।

यह विद्यालयी मंच’ इन परिंदों में राष्ट्र – विश्व स्तर की उड़ान भरने में सहयोगी बने है। इन प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उदबोधन में शकुंतला स्कूल ऑफ ग्रुप्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि नन्हे फनकारों को भविष्य में सुनहरे मंच मिले और इनकी प्रतिभा विश्व पटल पर अद्वितीय आकार ले सके, यह आयोजन इन्हें उसी मुकाम तक पहुंचाने का एक प्रयास हैं।

कला-सृजन के इस सदन में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त एवम मंच संचालन का कार्य शिक्षक एन सुनील कुमार के द्वारा सुगम्य गति से चला। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली),एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button