खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पाकिस्तान में फिर हुआ एयर स्ट्राइक, इस देश ने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर दागा मिसाइल

इस हमले के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ये हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन है…

नईदिल्ली (ए)। ईरान ने मंगलवार (16 जनवरी) को पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए. न्यूज एजेंसी एपी ने ईरान की सरकारी मीडिया के हवाले से कहा कि हमले में मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जिसे पाकिस्तान ने तुरंत स्वीकार नहीं किया. जैश अल-अदल एक सुन्नी आतंकवादी समूह है जो बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में सीमा पार संचालित होता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि बलूची आतंकी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया. इससे एक दिन पहले ईरान के विशिष्ट रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से इराक और सीरिया में लक्ष्यों पर मिसाइल गिराई गई थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी समूह ने पहले पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं. ईरान के सरकारी मीडिया कहा कि आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।वहीं, ईरान सरकार की ओर से संचालित Mehr News Agency ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि देश के कुछ अन्य स्थानीय मीडिया का कहना है कि लक्षित अड्डे पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुहे सब्ज नामक क्षेत्र में थे, जहां जैश अल-अदल आतंकी समूह का सबसे बड़ा ठिकाना है।

ईरान की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले का दावा ऐसे समय किया गया है जब ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने दावोस में विश्व आर्थिक फॉरम (WEF) के मौके पर मुलाकात की है. ईरान के दावे पर पाकिस्तान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। एपी की रिपोर्ट में कहा गया कि ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और गाजा में इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के व्यापक रूप में फैलने की आशंका है।

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि हमले में दो बच्चों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं. इस हमले के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ये हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हमले के लिए मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. ईरान के अंग्रेजी न्यूज चैनल ने बताया कि इस हमले को ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अंजाम दिया है. हालांकि, पाकिस्तान ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता का ये उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

पाकिस्तान ने ईरानी विदेश मंत्रालय में की शिकायत
पाकिस्तान ने ईरानी हमले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया. उसने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी है. इसके अलावा पाकिस्तान की संप्रभुता की उल्लंघन करने पर ईरानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया।

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्र के सभी देशों के लिए एक साझा खतरा है, जिसके लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए. हालांकि, इस तरह के हमले एक अच्छे पड़ोसी होने का सबूत नहीं देते हैं. इसकी वजह से द्विपक्षीय विश्वास गंभीर रूप से कमजोर हो सकते हैं।

जैश अल-अदल समूह ने हमले की पुष्टि की
जैश अल-अदल समूह ने ईरानी हमले की पुष्टि कर दी है. उसने जानकारी दी कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन की मदद से हमला किया था. ईरान ने बलूचिस्तान के पहाड़ों में जैश अल-अदल संगठन के कई चरमपंथियों के घरों को निशाना बनाया. इस हमले को कम से कम छह ड्रोन और कई मिसाइलों के जरिए अंजाम दिया गया।

इस हमले में जैश अल-अदल लड़ाकों के दो घर तबाह हो गए. उनके परिवार के सदस्य हताहत हो गए. इस हमले में दो नाबालिग बच्चों की जान चली गई. एक किशोर लड़की के साथ दो महिलाओं को चोटें आईं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button