छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो- वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म…धमकी देकर पीड़िता से 150000 लाख अपने खाते में जमा कराया…

बिलासपुर। पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान आरोपी से हुई थी आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल नंबर लेकर मैसेज के माध्यम से जान पहचान कर अपनी नजदीकियां बढ़ाई और पीड़िता को विश्वास में लेकर उससे मिलने के बहाने उसे होटल में बुलाकर तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना का फोटो और वीडियो बना लिया और पीड़िता को लगातार झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से आनाकानी करने लगा और बनाए गए फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में अपने खाता में पीड़िता से लगभग 150000 लाख रुपए जमा करा लिया पीड़िता के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की पता तलाश कर कारवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए।

विवेचना के दौरान आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन पुणे अहमदनगर में मिला जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में तत्काल एक टीम पुणे के लिए रवाना की गई जो लोकेशन के आधार पर दबिश देने पर आरोपी एक होटल पर मिला।

आरोपी को पूछताछ करने पर आरोपी आरोपी ने पीड़िता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक संजीव ठाकुर आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी,राहुल राजपूत की विशेष भूमिका रही।

थाना- तारबाहर, जिला- बिलासपुर, अप.क्र – 301/24
धारा- 294,506,384, 376(2)N भादवि

नाम आरोपी: शुभम भापकर पिता बाबन भापकर उम्र 26 वर्ष निवासी अहमदनगर, पुणे (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button